---Advertisement---

मझिआंव: इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक का हुआ उद्घाटन

On: October 23, 2024 3:35 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

मझिआंव (गढ़वा): नपं क्षेत्र के ब्लॉक रोड में बुधवार को इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक का उद्घाटन क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राम बिरवा एवं निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी तथा बाबा कृष्ण नारायण दास के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के पश्चात क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राम बिरवा ने कहा कि इस बैंक के शुरू होने के साथ ही डाकिया बैंक की सुविधा हर घर तक पहुंचेगी और साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक वित्तीय मुख्य धारा में शामिल करने में सफलता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस योजना के शुरू होने के बाद चिट्ठी पहुंचाने वाला डाकिया आपके द्वार बैंकिंग सेवाएं भी पहुंचाएगा। इस बैंक के माध्यम से लोगों का खाता खोलने से लेकर आपका पैसा जमा करने का काम करेगा। और साथ ही पोस्ट ऑफिस के वर्तमान खाता धारकों को भी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सुविधा स्वत: मिल जाएगी। कहा कि लोगों को डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा। यह मिनी ब्रांच डाक विभाग और संचार मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक के रूप में जाना जाएगा। यह बैंक गांव गांव तक बैंकिंग के प्रसार के लिए भारतीय डाक सेवा के माध्यम से एक नई बैंकिंग प्रणाली की शुरुआत की गई है।

ताकि किसानों तथा गांव में रहने वाले लोगों की अर्थव्यवस्था को तरक्की करने के लिए सकारात्मक सहयोग मिलेगा। वहीं इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के प्रोपराइटर अजीत कुमार सिंह ने कहा कि इस बैंक के खुल जाने से ग्राहकों के लिए सारी सुविधा मिलेगी। कहा कि डीबीटी सेविंग अकाउंट के माध्यम से पोस्ट ऑफिस का खाता खोला जाएगा। जो केवल आधार कार्ड, फोटो के साथ जीरो बैलेंस के तहत लोगों को खाता खोलकर बैंकिंग सुविधा दी जाएगी। कहा की एफडी लोन तथा एफआरडी डिपॉजिट तथा निकासी एवं आरटीजीएस इत्यादि की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही खाताधारियों के लिए खाता संख्या के स्थान पर  डिजिटल मिनी कार्ड उपलब्ध कराई जाएगी। इधर शहर में इंडियन पोस्ट पेमेंट मिनी बैंक खुल जाने से लोगों में खुशी देखी जा रही है।

मौके पर राधा कृष्ण मंदिर के महंत बाबा केशव नारायण,नपं निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा देवी, मारुत नंदन सोनी, पोस्टमास्टर ललित सिंह, सुदामा सिंह, कमला सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर राजा कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now