---Advertisement---

मंदसौर: तेज रफ्तार वैन कुएं में गिरी, 12 लोगों की मौत; 4 घायल

On: April 27, 2025 4:15 PM
---Advertisement---

मंदसौर: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू ईको वैन कुएं में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कार सवारों को बचाने के लिए कुएं में उतरा ग्रामीण मनोहर सिंह भी शामिल है। वहीं इस हादसे में दो बच्चों समेत 4 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह घटना तब हुई जब तेज रफ्तार से जा रही एक ईको कार ने पहले एक मोटरसाइकिल से टक्कर मारी और फिर सीधे एक कुएं में जा गिरी। वैन में सवार 14 लोग उज्जैन जिले के उन्हेल से नीमच जिले के मनासा क्षेत्र के आंतरी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। कुएं में गिरने के बाद कार से एलपीजी गैस का रिसाव होने लगा, जिससे अंदर फंसे लोगों का दम घुटने लगा। एक स्थानीय युवक ने कार सवारों को बचाने की कोशिश की। वह कुएं में कूद गया लेकिन गैस रिसाव के कारण उसका भी दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसा नरायनगढ़ थाना क्षेत्र के चकरिया गांव में हुआ।

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपने स्तर पर रेस्क्यू शुरू किया। थोड़ी ही देर में पुलिस और प्रशासन की टीम भी पहुंची। एसडीईआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। टीम रस्सियों के सहारे कुएं में उतरी और रेस्क्यू ऑपरेशन किया। ।मौके पर क्रेन भी बुलाई गई। क्रेन की मदद से वैन को कुएं से बाहर निकाला गया। जिसके बाद मोटर लगाकर कुएं का पानी निकाला। टीम ने 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, वहीं एक-एक कर 11 शव भी बाहर निकाले गए। मृतकों में कार सवारों को बचाने के लिए कुएं में उतरा ग्रामीण मनोहर सिंह भी शामिल है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड प्रदेश कांग्रेस पीसीसी कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कमेटी मेंबर लखन पाल ने किया सम्मानित

बंगाल में शुरू खूनी खेला,सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ का मर्डर,मचा हड़कंप

जमशेदपुर:संपत्ति के लिए पिता की पिटाई, तीन बेटों और उसके पोते के खिलाफ कोर्ट के आदेश से मामला दर्ज

जमशेदपुर: जनहित के मामले को लेकर डीसी ऑफिस के पास प्रदर्शन और हंगामा मामले में पूर्व जिप खोली किशोर यादव समेत पांच बरी

डबल ब्लास्ट से दहला पंजाब, बीएसएफ कैंप व आर्मी कैंप के पास धमाका

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य