झारखंड

गढ़वा: कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का अनुमोदन प्राप्त करने संबंधी बैठक संपन्न

गढ़वा:- समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में कृषि विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं पर अनुमोदन प्राप्त करने समेत समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना -सह- कृषक पाठशाला योजना का कार्यान्वयन एवं एफपीओएस को मजबूती एवं प्रोजसाहन प्रदान करने तथा रेनफेड एरिया डेवलपमेन्ट(आरएडी) के तहत ग्राम सभा द्वारा प्राप्त लाभुक सूची का अनुमोदन प्राप्त करने और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन(डीएसएफएमईसी) की जिलास्तरीय कार्यकारिणी समिति, गढ़वा की भी बैठक संपन्न की गई।

बैठक का मुख्य एजेंडा क्रमशः एफपीओएस ग्रांट स्कीम(डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमिटी) का अनुमोदन प्राप्त करना, रेनफेड एरिया डेवलपमेंट के तहत ग्राम सभा द्वारा प्राप्त लाभुकों की सूची का अनुमोदन प्राप्त करना, कृषक पाठशाला की समीक्षा एवं टारगेटेड राइस फैलो एरिया(टीआरएफए) पल्सेस/ऑयल सीड्स स्कीम का अनुमोदन प्राप्त करना आदि था। उक्त बैठक में रेनफेड एरिया डेवलपमेंट के तहत समेकित कृषि प्रणाली हेतु मेराल प्रखंड के तेनार एवं राजहरा क्लस्टर में ग्रामसभा द्वारा प्राप्त लाभुकों की सूची का अनुमोदन प्राप्त करने पर चर्चा की गई एवं कृषक पाठशाला का समीक्षा करते हुए ससमय सभी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी(नोडल पदाधिकारी), जिला बागवानी पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला मृदा संरक्षण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, प्रगतिशील कृषक स्वयंसेवी संस्थान के प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।