---Advertisement---

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक,विधायक मद से संचालित योजनाओं पर विचार विमर्श

On: June 25, 2023 11:38 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार द्वारा सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में संचालित विधायक मद की योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21, 2021-22, 2022-23 में स्वीकृत योजनाओं में अब तक की प्रगति की विधानसभावार चर्चा की गई। वहीं लंबित योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने का निदेश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि माननीय विधायकगण द्वारा अनुशंसित योजनाओं में क्षेत्र के विकास की सम्पूर्ण रूपरेखा होती है, जनसमस्याओं से सम्बंधित योजनाओं का ससमय क्रियान्वयन किया जाना जरूरी है। स्कूल में कमरा निर्माण, बाउंड्रीवाल निर्माण, सड़क, नाला, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन, गोदाम आदि से सम्बंधित योजनाओं पर किये गए निर्माण कार्य की गुणवत्त्ता पर भी चर्चा की गई, सम्बन्धित निर्माण एजेंसी द्वारा पूर्ण योजनाओं का रिपोर्ट तथा लम्बित योजनाओं में अधतन प्रगति रिपोर्ट मांगा गया।

बैठक में निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्स्ना सिंह, एसओ जेएनएसी श्री संजय कुमार, डीपीओ श्री अरुण द्विवेदी,डीपीआरओ डॉ रजनीकान्त मिश्रा, कार्यपालक पदाधिकारी मानगो नगर निगम श्री सुरेश यादव, विशेष कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्री कृष्ण मुरारी, भवन, एनआरईपी तथा अन्य तकनीकी विभागों के सहायक व कनीय अभियंता मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस की जमशेदपुर में बड़ी रेड,चार गिरफ्तार,भारी मात्रा में डिजिटल डिवाइस और कागजात जप्त

कोवाली:अपहृत चार माह का मासूम 14 घंटे में सकुशल बरामद,महिला गिरफ्तार

मनरेगा को पुनः बहाल करने के लिए कांग्रेसियों ने पंचायतों में चौपाल की आयोजित

जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने अपने कलाकारों के साथ स्वामी विवेकानंद जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

पतंजलि योग समिति एवं समीक्षा फिटनेस अकादमी के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जन्म जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस मनी

राष्ट्रीय युवा दिवस पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर में छह मासिक वॉलंटरी ब्लड डोनर्स मास्टर मोटीवेटर डिप्लोमा कोर्स के 12 वें बैच का उद्घाटन