---Advertisement---

रामगढ़ में मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी को बोलेरो ने मारी टक्कर, सब इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

On: March 9, 2026 11:53 AM
---Advertisement---

रामगढ़: झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की एस्कॉर्ट में चल रही पुलिस गाड़ी रविवार को एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो चला रहे एक चालक ने सामने से एस्कॉर्ट वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात एक सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घटना जिले के छतरमांडू बॉर्डर के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो चालक कथित तौर पर नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिससे नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एस्कॉर्ट वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और मंत्री का वाहन भी आंशिक रूप से इसकी चपेट में आ गया।

दुर्घटना के तुरंत बाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो स्वयं मौके पर रुक गए और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत रामगढ़ सदर अस्पताल भेजवाया और उनके इलाज की व्यवस्था कराई।

अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार घायल पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि सब इंस्पेक्टर के चेहरे पर वाहन के शीशे से कट लगने के कारण हल्की चोट आई है। चिकित्सकों ने सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

इधर पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में उसके नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को रामगढ़ थाना लाकर जांच की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now