---Advertisement---

जुगसलाई नगर परिषद की समस्याओं को लेकर विशेष पदाधिकारी के साथ विधायक की बैठक, विद्युत विभाग के जीएम से भी मिले

On: November 3, 2023 3:18 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी गुरुवार को जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ जुगसलाई नगर परिषद के विशेष पदाधिकारी भी उपस्थित थे ।उन्होंने टाटा पिगमेंट गेट के समीप ब्रिज के नीचे जर्ज़र सडक का जायजा लिया, जिसमे पाया की स्लैग की वजह से जगह जगह गड्ढे हो गये है।

विधायक ने मौके पर ही विशेष पदाधिकारी को जेसीबी लगाकर स्लैग साफ करवाने का निर्देश दिया ताकि सडक प्लेन हो सके। उसके बाद नगर परिषद कार्यालय पहुँच कर विशेष पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ विकास कार्य और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक ने चर्चा की और समस्याओं का जल्द से जल्द निदान करने का निर्देश दिया। उसके बाद गौशाला चौक पहुँच कर स्थानीय लोगों से मुलाक़ात कर उनका हाल चाल जाना।

विधायक ने नगर परिषद क्षेत्र की विद्युत संबंधित समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के जीएम से मुलाकात की और समस्याओं से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द समाधान करवाने की बात कही।

मौके पर मानिक मल्लिक, मनोहर हुसैन,मुकेश शर्मा,शामू मालिक, प्रेम तिवारी,रंजन पांडेय, मोनू तिवारी, दिनेश जायसवाल, शमशेर आलम, रूबल सिंह आदि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पूर्व भाजपाई विकास का ऐलान,पूर्व मंत्री बन्ना की पत्नी सुधा व सरयू राय समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह का करेंगे खुलेआम विरोध

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:मेरी पारिवारिक विरासत जनसेवा,जनता की छोटी से छोटी समस्या का समाधान मेरा लक्ष्य: रिंकू सिंह

जमशेदपुर:भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान का काशीडीह,गोलकटा में मातृ – पितृ पूजन सह वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास संग संपन्न

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,मारवाड़ी समाज की वार्ड संख्या 12 से प्रत्याशी दीपक अग्रवाल रामुका को जीताने की अपील

जमशेदपुर:टिनप्लेट गुरुद्वारा साध संगत ने सीजीपीसी प्रधान को ज्ञापन सौंपा, गुरदयाल मनवाल को प्रधान बनाने या चुनाव कराने की मांग

विक्रम शर्मा की हत्यारों की तलाश में देहरादून पुलिस जमशेदपुर में, तीन सीसीटीवी फुटेज में दिखे!