---Advertisement---

रांची गोड्डा ट्रेन में मोबाइल बरामद सीटीआई एवं जीआरपी के सहयोग से परिजन को सौंपा गया

On: August 3, 2023 2:08 AM
---Advertisement---

सिल्ली :-रांची गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच A-1 बर्थ नंबर 7 में किसी यात्री का मोबाइल ट्रेन में ड्यूटी कर रहे सीटीआई वीरेंद्र कुमार द्वारा बरामद किया गया। मुरी स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही उन्होंने मुरी जीआरपी को मोबाइल सौप दिया। जानकारी के अनुसार रांची गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन रांची से 10:00 मंगलवार की रात्रि खुली ट्रेन में ड्यूटी कर रहे सीटीआई वीरेंद्र कुमार ने टिकट चेकिंग के दौरान एसी कोच A-1 बर्थ नंबर 7 पर पहुंचे तो देखा कि मोबाइल लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ है। उन्होंने मोबाइल को उठाकर अपने पास रख लिया और ट्रेन मुरी स्टेशन मंगलवार की रात्रि 11.00 बजे पहुंचते ही वे स्टेशन पर रेल थाना जीआरपी के सब इंस्पेक्टर कलीम उल्ला खान को सौंप दिया। रेल थाना जीआरपी के सब इंस्पेक्टर कलीम उल्ला खान ने बताया कि मोबाइल में छानबीन करने के बाद उनका आधार कार्ड मोबाइल में ही था जिससे उनकी पहचान हो सकी और उनसे संपर्क किया गया। सूचना मिलते ही जमशेदपुर निवासी अमरेश झा जो रांची कृषि विभाग में कार्यरत है वे मुरी जीआरपी पहुंचे जहां जीआरपी के द्वारा उनको मोबाइल सौंप दिया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह