---Advertisement---

मां ने ही दूधमुंही बेटी को बेचा, एक लाख रुपए में तय हुआ सौदा, पांच गिरफ्तार, बच्ची बरामद

On: December 4, 2023 2:14 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

धनबाद:- एक मां द्वारा अपनी दूधमुंही बेटी को बेचने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर मां और दो सहिया से पूछताछ के बाद नवजात को धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के पंचगड़ी निवासी बिरेंद्र झा के घर से बरामद किया गया है। वहीं फिलहाल बच्ची को बाल संरक्षण केंद्र देवघर भेज दिया गया है।

सहिया की भूमिका संदिग्ध

बच्ची की खरीद-बिक्री में बच्ची की मां गुड़िया देवी, बच्ची को गोद लेने वाले बिरेंद्र झा, सहिया गुड़िया देवी एवं चंद्रवती देवी समेत कुल आठ लोग शामिल हैं। पुलिस कतरास से बच्चे को बरामद कर ली है। वहीं बिरेंद्र झा को हिरासत में लेकर पुलिस गिरिडीह ले आयी है। दूसरी ओर बच्ची की मां समेत अन्य चार लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शनिवार को मुफस्सिल पुलिस ने बच्चे को जिला बाल संरक्षण इकाई के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके बाद बच्चे को बाल संरक्षण केंद्र देवघर भेज दिया गया।

खुलासा

जानकारी के मुताबिक बच्ची की मां गुड़िया देवी ने मुफस्सिल थाने में लिखित आवेदन दिया है कि उसकी नवजात बेटी को ग्राम सुग्गासार निवासी सहिया गुड़िया कुमारी व चंद्रावती देवी ने रख लिया है। इसके बाद थाने की पुलिस नवजात बच्चे का मामला होने की वजह से जिले के एसपी दीपक शर्मा को जानकारी दी। जिसके बाद एसपी ने एसपी ने थाना प्रभारी को गंभीरता से मामले की जांच करने का निर्देश दिया।

मां की सहमति

पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा की ओर से निर्देश मिलने के बाद थाना प्रभारी ने महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ पड़ताल शुरू की। जांच के क्रम में दोनों आरोपित सहिया और बच्ची मां को थाने बुलाकर साथ-साथ पूछताछ की। जहां पता चला कि बच्ची को एक लाख से अधिक रुपये में बेच दिया गया है। ऐसा करने के लिए मां ने भी सहमति दी थी। इस सूचना के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए बच्ची की मां सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी