---Advertisement---

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के विमान की अज्ञात देश में लैंडिंग!

On: April 10, 2025 7:45 AM
---Advertisement---

एजेंसी: मुंबई 26/11 कांड का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत ला रहे हैं स्पेशल विमान की किसी अज्ञात देश में लैंडिंग की खबर है। सूत्रों का कहना है कि विमान में ईंधन भरने के लिए जहाज को उतारा गया है। शाम 4:00 तक भारत पहुंच सकता है उसका विमान। उसके भारत पहुंचते ही एनआईए उसे अपने निगरानी में ले लेगी।दिल्ली एनआईए ऑफिस के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बीएसएफ को भी तैनात किया गया है। गाड़ियों का आवागमन रोक दिया गया है।

उसके भारत पहुंचते ही एनआईए अपने कस्टडी में ले लेगी और उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर रिमांड की मांग करेगी। उसके भारत आने पर खुफिया एजेंसी अलर्ट पर है। खुफिया एजेंसी रियल टाइम निगरानी कर रही है एटीसी स्पेशल कमांडो भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

इधर भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत बताई है।

वहीं खबर है कि एनआईए मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक चल रही है। सूत्रों का कहना है की बैठक में यह तय की जा रही है कि उसे फिजिकल पेश किया जाएगा या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि तहव्वुर राणा को मुंबई के आर्थर रोड जेल में जिस अंडा सेल में आतंकी कसाब को रखा गया था। उसी सेल में तहव्वुर राणा को भी रखने की तैयारी चल रही है। उससे पूछताछ करने के लिए केवल 12 अफसर को नॉमिनेट किया गया है इसके अलावा उसके सेल में कोई नहीं जा सकता है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now