---Advertisement---

कसौधन वैश्य समाज के सदस्य मुन्ना कश्यप ने रक्तदान कर बचाई भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी की जान।

On: July 8, 2023 1:00 PM
---Advertisement---

गढ़वा :- कसौधन वैश्य समाज गढ़वा के सदस्य मुन्ना कश्यप ने भाजपा उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी की मदद करते हुए रक्तदान किया। कसौधन वैश्य समाज गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप से 1 यूनिट रक्त मुरली श्याम सोनी के द्वारा उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया गया जिसके बाद समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप अभिलंब अपने समाज के सदस्य मुन्ना कश्यप (चिनिया रोड निवासी) से सम्पर्क कर रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया बिना समय गवाएं रक्तदान करने के लिए तैयार हो गए मुन्ना कश्यप, मुन्ना ने कहा कि भैया जहां आप लोग इतना समाज के लिए अपना सर्वस्व समय दे रहे हैं अगर मुझे यह रक्तदान करने का मौका मिल रहा है तो मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

कसौधन वैश्य समाज,गढ़वा के सदस्य मुन्ना कश्यप के द्वारा एक यूनिट B+ पॉजिटिव रक्तदान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी को रक्त की कमी होने पर दिए पूर्व में भी समाज के द्वारा मुरली श्याम सोनी को रक्त उपलब्ध कराया गया था

समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप के द्वारा कहा गया की कसौधन वैश्य समाज गढ़वा समाज के युवा साथियों के द्वारा रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों को लगातार रक्त उपलब्ध कराया जा रहा हैं। सुबह दोपहर शाम किसी भी वक्त कसौधन वैश्य समाज के सदस्य रक्तदान सेवा करने के लिए तैयार होते हैं पूर्व में भी बहुत सारे जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराए गए हैं आगे भी कोशिश है की रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। रक्त की कमी से किसी मरीज का जान ना जाए ऐसी सोच है गढ़वा समाज का, गढ़वा के युवा साथियों से हम आग्रह करते हैं आप सभी भी आगे आये और रक्तदान करें और लोगों का जीवन बचाने का कार्य करें।
मौके पर समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कश्यप, कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप, मीडिया प्रभारी आशीष युवा टीम के सचिव हर्ष सीटू, कोषाध्यक्ष अभिषेक कश्यप (राहुल) उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा