---Advertisement---

आत्मरक्षा के लिए हेलमेट जरुर पहनें, नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी कारवाई:- थाना प्रभारी

On: September 1, 2024 3:07 AM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

धुरकी (गढ़वा) :– जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय के निर्देश पर धुरकी पुलिस ने शनिवार को एमवी एक्ट के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से यातायात नियमों को तोड़ने वालों में जहां हड़कंप मच गया,वही स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति प्रसन्नता है और पुलिस की इस कार्रवाई से लोग कभी खुश भी है।

उधर बाइक चेकिंग से चालकों में हड़कंप मच गया। कई बाइक चालक तो दूर से ही पुलिस की चेकिंग देख कर अपनी बाइक घुमाकर रफूचक्कर हो गए। वाहन चेकिंग के दौरान सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों को रोका गया और कागजातों एवं लाइसेंस आदि की जांच की गई। वहीं हेलमेट नहीं पहनने वाले बाइक चालकों को फटकार लगाते हुए लगभग दर्जनों दोपहिया वाहनों को जप्त किया गया।

मौके पर थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने कहा कि नियमों की अनदेखी करना कितना घातक होता है यह हादसा होने के बाद पता चलता है। बिना हेलमेट बाइक चलाना जानलेवा साबित होता है। यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटना पर विराम लगाना संभव है। थाना प्रभारी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर एमवी एक्ट के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें दर्जनों दोपहिया वाहनो को जप्त कर एम वी एक्ट के तहत चालान हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी को पत्राचार किया गया है।

थाना प्रभारी ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि लोग हेलमेट जरूर पहनें, वाहन का जरुरी कागजात अपने साथ लेकर चलें और यातायात नियमों का पालन करें। इधर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग को देख दोपहिया बाइक चलाने वाले इधर-उधर भागते दिखे तथा अपने रास्ता बदलकर लोग भागते दिखे। वाहन चेकिंग में एएसआई संजय सिंह, शैलेंदं यादव, कंप्यूट ऑपरेटर फुलेंद्र कुमार, अनुज कुमार , पुलिस जवान शामिल थे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन