---Advertisement---

ब्रेकिंग : चतरा में नक्सलियों ने लगाई जेसीबी में आग:सड़क निर्माण में लगी थी जेसीबी, माओवादियों ने देर रात दिया घटना को अंजाम

On: July 20, 2023 12:54 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाके चतरा में बुधवार देर रात हथियारबंद माओवादियों ने जेसीबी में आग लगा दी है। माओवादियों ने लावालौंगा थाना क्षेत्र के टुनगुन गांव में निर्माण कार्य में लगी जेसीबी में आग लगाई है। माओवादी एक बार फिर इन इलाकों में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं।

जेसीबी में लगाई आग

चतरा में माओवादियों ने निर्माम कार्य में लगी जिस जेसीबी में आग लगा दी वह गांव के ही ठेकेदार शंकर साव की बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस हमले के संबंध में बताया कि देर रात हथियारबंद लोग अचानक गांव में पहुंचे। और खुद को माओवादी बताया। जेसीबी में आग लगा दी। जेसीबी का इस्तेमाल टुनगुन-बधार पथ निर्माण कार्य में लगा था।

नक्सली या किसी स्थानीय गिरोह का हाथ, जांच कर रही है पुलिस

इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। स्थानीय थाना प्रभारी ने कहा इसमें नक्सलियों का हाथ या किसी लोकल गिरोह या शरारती तत्वों ने इसे अंजाम दिया यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा। घटना की गहन जांच की जा रही है। गांव के कुछ लोगों को मानना है कि चुकि सड़क निर्माण से पहले नक्सलियों तक पैसे नहीं पहुंचाए गये इसलिए इस घटना को अंजाम दिया है।

गांव वालों से पूछताछ कर रही है पुलिस

केदार शंकर साव की जेसीबी पर आग लगाने से पहले नक्सलियों ने हमले के संकेत दिए थे। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के दौरान माओवादी सहित कई संगठनों ने लेवी की मांग की थी। अब पुलिस गांव वालों से पूछताछ कर रही है, साथ ही यह भी पता लगाए जा रहा है कि नक्सलियों ने किस तरह के हथियार रखे थे। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत कायम है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

फिर से एक बार पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, पेयजल आपूर्ति बाधित,भीषण गर्मी में जनता त्रस्त

मुखी समाज विकास समिति ने झारखंड T20 लीग के चैंपियन खिलाड़ी चंदन मुखी का किया भव्य सम्मान

त्याग और बलिदान का प्रतीक है मोहर्रम : मिथिलेश ठाकुर मोहर्रम पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व मंत्री

बीएच एरिया इमामबाड़ा में अकीदत व एहतराम के साथ मनाई गई 9वीं मुहर्रम, फातेहा के बाद लंगर तकसीम

स्व०भरत तिवारी की कथित हत्या के खिलाफ डिमना चौक पर महिलाओं का प्रदर्शन

जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने भालूबासा सेंटर में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व.सुधीर महतो की 70वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि