---Advertisement---

कोई जाति बिकाऊ नहीं, भ्रम मे हैं सत्येंद्रनाथ : झामुमो

On: October 3, 2024 4:39 PM
---Advertisement---

गढवा: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने होटल पद्मावती में प्रेस वार्ता आयोजित कर पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के बयान की कड़ी निंदा किया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ब्राह्मण जाति के लोगों को बिकाऊ बता रहे हैं बल्कि उन्हें पता होना चाहिए की गढ़वा-रंका विधानसभा में ब्राह्मण ही नहीं बल्कि किसी भी जाति के लोग बिकाऊ नहीं बल्कि टिकाऊ है। पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को इस भ्रम से बाहर आना चाहिए कि ब्राह्मण जाति  के लोग उनका गुलाम है और वह दूसरे नेता को समर्थन नहीं देंगे। जब 2009 में जनता ने उन्हें मौका दिया तब से लेकर अपने 10 साल के कार्यकाल में पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी अपने चंद ठेकेदार को छोड़कर किसी भी गरीब ब्राह्मण को कोई सहयोग नहीं किया है। जाति के नाम पर अपने समाज के लोगों को सिर्फ ठगने का काम किया है। सिर्फ ब्राह्मण ही नहीं बल्कि पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सभी समाज के लोगों को ठगने और बेवकूफ बनाने का काम किया है। उन्हें भ्रम है कि ब्राह्मण जाति के लोग मजबूरी में उन्हीं को वोट करेगा परंतु 2019 के विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें आइना दिखा दिया है।

लगातार ऐसे गिरे हुए बयानों से गढ़वा की जनता पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के मानसिकता को भी बारीकी से समझ गई है। कभी वह महिलाओं को चरित्र प्रमाण पत्र देते हुए अदमियाईन जैसे शब्दों का प्रयोग करते हैं तो अब ब्राह्मण जाति को बिकाऊ कहते फिर रहे हैं। 2014 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद लोगों से मिलते हुए वह कहते थे कि मोदी के नाम पर वोट दिए हैं तो हम काहे समस्या का समाधान करेंगे, उन्हें भ्रम था की पुनः चुनाव में पार्टी और मोदी के नाम पर लोग वोट दे देंगे पर जनता ने सबक सीखा दिया। जहां उनका घर है उसके आसपास के पंचायत के गरीब जनता को वह अपना बनिहार समझते है।

विधायक रहते हुए भी वह अपने ही समाज के लोगों को गाली-गलौज करने का काम करते थे अगर इस बात में सच्चाई नहीं है तो पूर्व विधायक गढ़देवी मंदिर में मां गढ़देवी को साक्षी मानकर यह बात बोल दे कि वह अपने समाज के लोगों को गाली-गलौज नहीं करते थे।

ब्राह्मणों के खिलाफ वक्तव्य देना पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी अपने आलाकमान से सीखे है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गढ़वा में आकर ब्राह्मण समाज के लिए बेटी रोटी जैसे शब्दों का प्रयोग किया था तब वह मंच पर ही विराजमान थे। समाज के लोग इनका साथ छोड़ रहे हैं इसलिए वह बिलबिलाकर ऐसा बयान दे रहे हैं। ऐसे मानसिकता के लोगों को अगर किसी पार्टी ने प्रत्याशी भी बनाया तो जनता पुरजोर विरोध करेगी। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता परेश तिवारी, केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, विधायक प्रतिनिधि अजय उपाध्याय, करूआ मुखिया नारद तिवारी, गढ़वा प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष नीरज तिवारी, प्रखंड सचिव रितेश तिवारी, नवलेश घर दुबे, बबलू उपाध्याय, नवीन तिवारी आदि मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक