---Advertisement---

पीएम मोदी के आगमन को लेकर रांची एयरपोर्ट के 200 मीटर की परिधि में नो फ्लाइंग जोन घोषित

On: September 14, 2024 5:23 PM
---Advertisement---

रांची: 15 सितंबर 2024 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का रांची में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस क्रम में माननीय प्रधानमंत्री महोदय 15 सितंबर को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पधारेंगे और हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उपायुक्त, रांची के निदेश के आलोक में सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में Drones, Paragliding and Hot Air Ballons पूर्णतः वर्जित एवं अन्य संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी सदर, रांची द्वारा No Drone Zone घोषित किया गया है।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर, रांची द्वारा बी०एन०एस०एस० की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निम्न प्रकार की निषेधाज्ञा जारी की गयी है :-

15 सितंबर को बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट के 200 मीटर की परिधि को Drones, Paragliding and Hot Air Ballons के संदर्भ में No Fly Zone घोषित किया गया है, साथ ही उक्त क्षेत्र में तथा उसके ऊपर Drones, Paragliding and Hot Air Ballons पूर्णतः वर्जित रहेंगे।

यह निषेधाज्ञा 15 सितंबर 2024 के प्रातः 05ः00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक के लिए लागू रहेगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now