महाराष्ट्र: समाजवादी पार्टी के नेता अब्बू आजमी के द्वारा औरंगजेब को महानायक बताने और माफी मांगने का मामला अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि महाराष्ट्र में कई लोगों ने औरंगजेब का स्टेटस लगाया उसके बाद 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज कर ली गई है।
बता दें कि महाराष्ट्र स्थित नवी मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुगल बादशाह औरंगजेब की तस्वीर को कथित तौर पर अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल के रूप में इस्तेमाल करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। इस मुद्दे को लेकर विश्व हिंदू परिषद, शिव शंभू प्रतिष्ठान, हिंदू सकल समाज संगठन और बीजेपी ने शनिवार रात को इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में नवी मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 298 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और धारा 153-ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि औरंगजेब का कब्र हटाया जाए वरना वे तोड़ देंगे। 17 मार्च को प्रदेश में जोरदार आंदोलन चलाने की धमकी दी है। संभाजी नगर से औरंगजेब का कब्र हटाने की मांग की है।