---Advertisement---

श्रावण के पहली सोमवारी को देवघर में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़, जल चढ़ाने के लिए लगी 6 किलोमीटर लंबी लाइन।

On: July 10, 2023 10:54 AM
---Advertisement---

देवघर :- आज सावन का पहला सोमवार है। वहीं, इसके चलते झारखंड के देवघर में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। कांवरियों का कारवां बाबा मंदिर से 6 किलोमीटर दूर नंदन पहाड़ी तक पहुंच गया है।

जानकारी के मुताबिक 1 लाख कांवरिया पहुंच चुके हैं। भोले बाबा पर जल चढ़ाने के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालु कतारों में खड़े हुए हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए 5 किलोमीटर तक लंबी लाइन लगी हुई है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के अनुसार, सरकारी पूजा के बाद अहले सुबह 3.55 बजे से भक्त शिव में जलार्पण कर रहे हैं। स्पर्श पूजा बंद होने की वजह से हर बार की तरह इस बार भी अर्घा से जलार्पण की व्यवस्था की गयी है। वहीं, मंदिर में आने वाले लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर तमाम तरह की व्यवस्था की गयी है।

उपायुक्त ने आम लोगों की पूजा शुरू होने से पहले बाबा मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बल के जवान को सेवा भाव व शालीनता से श्रद्धालुओं के हर संभव सहयोग की बात कही। वहीं, जगह-जगह ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।

बाबा मंदिर समेत पूरे मेला क्षेत्र पर निगरानी रखने के लिए 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एनडीआरएफ, क्विक रिस्पॉन्स टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम के अलावा मेला ड्यूटी में तैनात तमाम विभागों की टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

केरल कैथोलिक एसोसिएशन ने दिव्य ज्योति रिट्रीट सेंटर,सुंदरनगर में ज़ायरो मालाबार शैली में ‘गुड फ्राइडे’ की प्रार्थना सभाएँ आयोजित कीं

जमशेदपुर: संस्कार भारती के प्रथम अध्यक्ष डॉ० शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव की स्मृति में स्मरण सभा आयोजित

जमशेदपुर:बजबजाती सड़क का दंश झेल रहे हैं मानगो ब्रम्हा पथ निवासी

जमशेदपुर:आजादनगर में हथियार लहराने वाले दहशतगर्दो को पुलिस ने दबोचा, कराया पैदल मार्च

पलामू: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात फैज खान को लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, मेहनत करें मुर्गी फकीर खाए अंडा,मौजूदा कमेटी पुराने कमेटी के कार्यों को बता रही अपना