---Advertisement---

श्रावण की पहली सोमवारी को पत्नी संग शिव मंदिर पहुंचे बन्ना गुप्ता, मंदिर समिति के संयोजक ने अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित।

On: July 10, 2023 10:45 AM
---Advertisement---

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बन्ना गुप्ता ने कहा कि भगवान शिव हर संकट को हर लेते हैंऔर भोलेनाथ नाम जाप मात्र से ही हर कष्टों से मुक्ति मिलती हैं तथा भगवान महादेव की पूजा से हर कार्यो में सफलता मिलती हैं।

गुप्ता ने आज पवित्र सावन महीने के प्रथम सोमवारी के पावन उपलक्ष्य पर जमशेदपुर के आदर्श नगर डिमना रोड स्थित श्री सोमनाथ शिव मंदिर में धर्म पत्नी सुधा गुप्ता संग देवो के देव महादेव भगवान शिव शंकर की पूजा अर्चना कर राज्यवासियो के खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने 251 भक्तों के कलश यात्रा को भी रवाना किया जो स्वर्णरेखा नदी में जाकर जल अर्पण किया।

इससे पहले सोमनाथ मंदिर समिति के संयोजक दीपक गुप्ता ने मंत्री बन्ना गुप्ता और उनकी धर्म पत्नी सुधा गुप्ता को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया जबकि पूजा समिति के तरफ से शिव परिवार का फोटो भेंट किया गया। पूजा अर्चना पंडित बिपिन झा के द्वारा पूर्ण कराया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित

15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी,पंसस सुनील गुप्ता का प्रयास रंग लाया

जमशेदपुर की जनता के साथ छल,शिलान्यास,बजट मिला,लेकिन डिमना आईएसबीटी अब तक नहीं : सौरभ विष्णु

15 माह बाद गदड़ा में फटी पाइप लाइन लिंकेज की मरम्मत पूर्ण,रुकी हजारों लीटर पानी की बर्बादी