---Advertisement---

महालया के मौके पर संस्कार भारती के तत्वाधान में जय जय भैरवी मां दुर्गा भजन संध्या संपन्न

On: October 2, 2024 5:16 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: कला एवं रंगमंच को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई के तत्वावधान में महालया के पावन अवसर पर आज दिनांक 02 अक्टूबर `24 परमहंस लक्षमीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर, बिष्टुपुर में “जय जय भैरवी” माँ दुर्गा भजन संध्या का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ |

आगमनी संध्या कीर्तन हमारी परम्परा भी है और संस्कार भी। अजेय शिवा- शक्ति के आह्वान हेतु हम सभी उत्साह पूर्वक तत्पर रहते हैं, स्तुति हमारी समर्पित अभिव्यक्ति है

एवं माँ की कृपा हमारे लिए प्रसाद। संस्था के प्रत्येक सदस्य ने आमन्त्रित समागत अतिथियों के सानिध्य में स्वर से स्वर मिलाकर नवधा शक्ति के प्रति अपना नमन निवेदित करते हुए माँ का आग्रहपूर्वक आह्वान किया|

आदरणीय संयोजक श्री पंकज झा ने कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति से माँ के आगमन से हम सबके ह्रदय को आहलादित कर प्रकृति (कास के फूलों से सजी) फसल, और मानव जीवन में स्फूर्ति का संचार करने का सफल प्रयास किया|

अतिथि संरक्षक (परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मन्दिर) श्री संतोष कुमार ठाकुर जी अध्यक्ष डॉ. रागिनी भूषण, संरक्षक श्री कन्हैयालाल अग्रवाल, संरक्षक डॉ. जुही समार्पिता, प्रांतीय नाट्य विधा सह प्रमुख श्रीमती अनिता सिंह एवं कोल्हान विभाग प्रमुख श्री विजय भूषण ने दीप प्रज्ज्वलन कर भजन संध्या का श्रद्धा पूर्वक आरम्भ किया |

कार्यक्रम का संचालन संगीत विधा प्रमुख श्री पंकज झा ने किया|

जिन कलाकारों ने भजन की प्रस्तुति दी उनके नाम क्रमश:- श्री राजेंद्र साह ‘राज, सुश्री अजेता श्री, श्री नीलाम्बर चौधरी, तबले पर संगत श्री जीतेश जी, श्री पंकज झा, श्री संतोष कुमार, श्री शंकर नाथ झा रहे ।

स्वागत वक्तव्य डॉ. रागिनी भूषण एवं धन्यवाद श्रीमती अरुणा भूषण ने दिया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली:सड़क पर चल रही महिला को बस में खींचा,गैंगरेप, खून से लथपथ सड़क पर फेंका,ड्राइवर कंडक्टर गिरफ्तार, बस जप्त

Up: कुदरत का कहर, आंधी तूफान बारिश से 89 से ज्यादा की मौत,मचा कोहराम

जमशेदपुर:सामुदायिक उच्च विद्यालय बारीगोड़ा में बच्चों का चार दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड,बेटे ने पिता को काटा,शव…!