---Advertisement---

गढ़वा: जिला अस्पताल में मलेरिया के रोकथाम एवं बचाव से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

On: January 6, 2025 1:08 PM
---Advertisement---

झारखण्ड वार्ता गढ़वा

गढ़वा: जिला अस्पताल के सभागार में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के साथ मलेरिया के रोकथाम एवं बचाव से संबंधित उन्मुखीकरण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसमें मझिआंव, रंका और भंडारिया के सीएचओ को मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार, डेंगू,जेई जैसी बीमारियों के बचाव और नियंत्रण पर चर्चा किया गया

सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन ने फाइलेरिया, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों की बचाव और नियंत्रण पर जोर दिया और सही तरीके से ब्लड टेस्टिंग करने की महत्वता के बारे में बताया। प्रशिक्षक जिला वीबीडी (वेक्टर-जनित रोग) पदाधिकारी डॉ. पुष्पा सहगल और जिला वीबीडी कंसल्टेंट अरविंद कुमार द्विवेदी ने कम्युनिकेबल और नॉन कम्युनिकेबल डिजीज को ओरिएंट किया और टीम एमडीए राउंड को लेकर टीम को प्रोत्साहित करने और 10 से 25 फरवरी के बीच हो रहे इस राउंड में रोल और रिस्पांसिबिलिटी पर विस्तार से चर्चा की गई।

पिरामल के प्रोग्राम मैनेजर कमल मिश्रा और सीनियर प्रोग्राम लीड ने सीएचओ को पंचायत के साथ मिलकर काम करने और जागरूकता अभियान को सही तरीके से करने पर जोर दिया जिससे प्रोग्राम को सफल बनाया जा सके। मलेरिया, फाइलेरिया जैसी गंभीर समस्याओं को जागरूकता अभियान द्वारा इसका समाधान किया जा सकता है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. पुष्पा सहगल, जिला वीबीडी कंसल्टेंट अरविंद कुमार, पिरामल टीम, सीएचओ सुग्रीव धाकड़ असित राज पटेल, शशि तिर्की, अनिमा टोप्पो, असुल चौधरी और खुशबु राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now