{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
Zomato COD Fee: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने कैश ऑन डिलीवरी (COD) से खाना ऑर्डर करने वाले ग्राहकों के लिए अतिरिक्त शुल्क लागू करना शुरू कर दिया है। अब ऑर्डर का भुगतान नकद करने पर ग्राहकों को बिल में ‘Pay on Delivery Fee’ के नाम से अलग चार्ज देना होगा।
जानकारी के मुताबिक, Zomato ने फिलहाल 5 रुपये का Pay on Delivery Fee जोड़ा है। यह शुल्क बिल में अलग से दिखाई देता है और केवल उन ग्राहकों पर लागू होता है, जो ऑर्डर की रकम डिलीवरी के समय नकद चुकाते हैं। वहीं, ऑनलाइन भुगतान करने वाले ग्राहकों पर यह शुल्क लागू नहीं होता।
कुछ ऑर्डर्स में अलग-अलग दिखा चार्ज
हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ स्क्रीनशॉट्स से संकेत मिलता है कि यह शुल्क हर ऑर्डर में समान नहीं है। कुछ मामलों में 7 रुपये और 20 रुपये तक का Pay on Delivery Charge दिखाई दिया। वहीं, एक अन्य स्क्रीनशॉट में 6 रुपये का अतिरिक्त शुल्क दर्ज था। इस चार्ज से बचने के लिए ग्राहक ऑनलाइन पेमेंट का विकल्प चुन सकते हैं।
प्लेटफॉर्म फीस और GST से अलग होगा शुल्क
खास बात यह है कि Pay on Delivery Fee, Zomato की मौजूदा प्लेटफॉर्म फीस, रेस्टोरेंट पैकेजिंग चार्ज और GST से अलग है। ये शुल्क ऑर्डर के भुगतान का तरीका कैश हो या ऑनलाइन, दोनों स्थितियों में लागू हो सकते हैं। यानी COD चुनने वाले ग्राहकों के लिए यह एक अतिरिक्त लागत होगी।






