---Advertisement---

गढ़वा: कृषि गणना के लिए प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

On: August 31, 2024 10:10 AM
---Advertisement---

गढ़वा: 11वीं कृषि गणना के द्वितीय एवं तृतीय चरण के सर्वेक्षण कार्य के लिए शनिवार को समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इसमें सभी अंचल के अंचल निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, सभी अंचलों के कंप्यूटर ऑपरेटर ने भाग लिया। प्रतिभागियों को नई कृषि गणना वेब पोर्टल एवं पावर पोइंट के माध्यम से ऑनलाइन एंट्री हेतु आईटी मैनेजर के द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को निर्देश दिया गया कि कृषि गणना द्वितीय व तृतीय चरण का काम 1 सितम्बर से 31 दिसम्बर, 2024 तक समयानुसार समाप्त करना है। मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री संजीव कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now