July 26, 2026

पलामू: स्कूली बच्चों से भरा ऑटो खाई में गिरा, दर्जनों बच्चे घायल

Picsart_24-07-20_15-28-37-447.jpg

पलामू: हैदरनगर के संतोषडीह नहर पुल के पास स्कूली बच्चों से भरा ऑटो खाई में गिर गया। इस घटना में ऑटो सवार दर्जनों बच्चे और एक महिला यात्री घायल हो गए। घायल बच्चों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर लाया गया। ऑटो चालक ऑटो छोड़कर भाग गया है। बच्चों ने बताया कि ऑटो पर 15-16 बच्चे सवार थे। इसके अलावा एक महिला को भी बैठाया गया था, जिसके कारण ऑटो ओवरलोड हो गया और चढ़ाई नहीं चढ़ सका।

अभिभावकों का आरोप है कि ऑटो चालक को मना करने के बावजूद वह बच्चों को ठूंस कर ऑटो में ले जाता है। ऊपर से एक-दो यात्री भी बैठा लेता है। बच्चों ने बताया कि अधिक लोड होने के कारण ऑटो संतोषडीह नहर पुल पर नहीं चढ़ सका। पीछे की ओर झुक गया और खाई में जा गिरा।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed