

पलामू: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने गुरुवार को एमएमसीएच का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एमएमसीएच परिसर के विभिन्न बिल्डिंग में संचालित कई स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया। दिन के 11 बजे शुरू हुआ निरीक्षण दोपहर के 3 बजे समाप्त हुआ। इस दौरान उपायुक्त ने प्रत्येक वार्ड में किस सुविधाओं का अभाव है। कहां कितने मैनपावर की आवश्यकता है आदि जैसे विषयों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई हॉस्पिटल कर्मियों को अपने कार्यशैली में सुधार लाने व अपने निर्धारित समय तक ड्यूटी पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बतौर पलामू उपायुक्त एमएमसीएच का मेरा यह पहला निरीक्षण है। इसके बाद भी अस्पताल के व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं होता है तो संबंधितों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जायेगी। सिटी स्कैन,एक्स रे और एमआरआई 24*7 हो, यह सुनिश्चित करें, इमरजेंसी में एडमिट मरीजों को उपरोक्त जांचों में दें प्राथमिकता दी जाए।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
September 27, 2026




