गुमला

पालकोट युवराज राम मनोहर नाथ शाहदेव ने की भाजपा उम्मीदवार के समर्थन की अपील

विजय बाबा


पालकोट (गुमला): विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सिमडेगा में गुरुवार को नामांकन करने वालों की सिमडेगा की सड़कें में उमड़ी भीड़ शंख और घंट बजाते हुए प्रत्याशी को नामांकन स्थल तक लाया गया। वही भाजपा कार्यकर्ता शक्ति प्रदर्शन करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं के हुजूम के बीच श्रद्धानंद बेसरा जी को नामांकन स्थल तक ले जाया गया। श्रद्धानंद बेसरा भाजपा उमीदवार के विशेष आग्रह पर पालकोट युवराज श्री राम मनोहर नाथ शाहदेव जी भी नामांकन सभा में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा केंद्र मेहनत कर रही है, गठबंधन की सरकार ने विकास की पटरी को उतारने का काम किया है। भाजपा की सरकार ने भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनाने का काम किया है।

झारखंड एक आंदोलनकारी धरती है, आजादी की लड़ाई में इतना बड़ा योगदान देने वाले आदिवासी समाज को भाजपा छोड़ किसी दूसरी पार्टी ने कभी महत्व नहीं दिया। ऐसी परिवारवादी सोच ने झारखंड को बहुत नुकसान किया।’ झारखंड में बदलाव जरूरी है। झारखंड तभी आगे जाएगा, जब यहां बदलाव होगा।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।