गुमला

पालकोट: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

विजय बाबा

पालकोट (गुमला): रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से एक  वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान झामन खड़िया (33), पिता बिशू खड़िया के रूप में हुई है, जो डुमकी टोली लौवाकरा थाना बसिया का रहने वाला था।

वह अपने घर से शाम लगभग 4.30 बजे  अपने भाई की मोटरसाइकिल लेकर अपने ससुराल पालकोट बनाईडेगा जा रहा था। इसी क्रम मे बंगरू नदी के समीप किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारा। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। जिसे पालकोट पुलिस ने अपने कब्जे मे लेकर आज पोस्टमॉर्टम के लिए कागजी कार्यवाही करते हुए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।