---Advertisement---

विधायक सत्येंद्रनाथ के कार्यकाल में राशन में कटौती बर्दाश्त नहीं : पंकज

On: May 30, 2025 2:26 PM
---Advertisement---

गढ़वा: गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खाद आपूर्ति विभाग के विधायक प्रतिनिधि पंकज पासवान ने गुप्त सूचना पर मेराल गोदाम से जा रहे अनाज को पकड़ा है। जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मेराल गोदाम से एक वाहन बिना अनुमति के चावल और गेहूं लेकर जा रहा है। सूचना के बाद वह उक्त वाहन का पीछा कर पकड़े। पकड़े जाने के बाद जब अनाज से संबंधित कागजात की मांग की गई तो किसी भी तरह का कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाया गया।

उन्होंने कहा कि उक्त वाहन पर मेराल गोदाम से अनाज को कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना वह सदर एसडीओ को दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब सभी डीलर, गोदाम मैनेजर और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पुराने कार्यप्रणाली में बदलाव करना होगा। सभी पीडीएस लाभुकों को सरकार की ओर से निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने कहा कि विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के कार्यकाल में राशन में कटौती और घोटाला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now