मझिआंव : आरके पब्लिक स्कूल में एक विशेष अभिभावक-प्रधानाचार्य बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं अभिभाविकाओं ने उत्साह एवं रुचि के साथ भाग लिया।
बैठक की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री के.आर. झा द्वारा सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए की गई। अपने संबोधन में उन्होंने बैठक के मुख्य विषयों पर प्रकाश डाला, जिनमें विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, अनुशासन, निर्धारित विद्यालयी वर्दी, स्वच्छता, अच्छे संस्कार एवं शिष्टाचार, विभिन्न ओलंपियाड प्रतियोगिताओं, टैलेंट सर्च परीक्षा, सीबीएसई गतिविधियों, इंटर हाउस एवं इंटर स्कूल प्रतियोगिताओं, वृक्षारोपण तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु अभिभावकों से सहयोग की अपील की।
इसके पश्चात प्रधानाचार्य ने सीबीएसई पेरेंटिंग कैलेंडर के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा अभिभावकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए घर पर भी एक पेरेंटिंग कैलेंडर बनाने की सलाह दी। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने तथा उनके मोबाइल एवं अन्य डिजिटल उपकरणों के स्क्रीन टाइम को सीमित रखने का भी आग्रह किया।
बैठक के दौरान अनेक अभिभावकों ने विद्यालय के विकास एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु अपने बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए, जिनका प्रधानाचार्य ने स्वागत किया।
इस अवसर पर नए शैक्षणिक सत्र में 100% उपस्थिति दर्ज कराने वाले 25 विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में प्रशंसा-पत्र (Certificate of Appreciation) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रख्यात शिक्षाविद्, लोकप्रिय समाजसेवी तथा आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष श्री अलख नाथ पांडेय ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय द्वारा आयोजित इस प्रकार की गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अभिभावकों एवं विद्यालय के बीच नियमित संवाद और बैठकें आपसी विश्वास को मजबूत करती हैं तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
आर.के. पब्लिक स्कूल में अभिभावक-प्रधानाचार्य बैठक का आयोजन














