---Advertisement---

पतंजलि परिवार ने जमशेदजी नसरवानजी जी टाटा की जयंती योग,यज्ञ,हवन,देशभक्ति रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाई

On: March 5, 2024 9:32 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पतंजलि परिवार ने धूमधाम से मनाया जमशेदजी नौशेरवान जी टाटा का 185वां जन्म जयंती दिव्य धाम, टेल्को बिरसानगर में मनाई।

पतंजलि योग परिवार ने भारत के उद्योग पुरुष जमशेदजी नौशेरवान जी टाटा के 185 वें जन्म जयंती को उत्साह पूर्वक मनाया।

इस अवसर पर योग, यज्ञ – हवन, पुष्पांजलि, दीप उत्सव, संगीत संध्या एवं विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा योगमय, भक्तिमय एवं देशभक्ति से भरा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।


अंत में प्रसिद्ध समाजसेवी दिनेश कुमार और राजा सिंह द्वारा शहर के योग शिक्षक – शिक्षिकाओं, प्रतिभावान बच्चों को उनके विशेष प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया। सुस्वादु और पौष्टिक भोजन प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


मौके पर पतंजलि योग समिति पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी, कृष्ण कुमार, पतंजलि किसान प्रभारी बिहारी लाल, वरिष्ठ योग शिक्षक शशि शेखर प्रसाद सिंह, शिव प्रसाद सिंह, उमा पति लाल दास, पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी नरेन्द्र कुमार, पतंजलि जिला यज्ञ प्रभारी आशुतोष कुमार झा और जमशेदपुर के विभिन्न प्रखंडों से पधारे सैकड़ों पतंजलि कार्यकर्ताओं एवम् आमजनों ने भारतीय उद्योग पुरुष जमशेदजी टाटा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।


Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह