---Advertisement---

धर्मेंद्र प्रसाद जी को झारखंड प्रदेश के ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता बनाए जाने पर पटेल महापरिवार ने दी बधाई

On: August 19, 2024 4:17 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर :रविवार को पटेल महापरिवार की ओर से साकची में भाजपा के नेता श्री धर्मेंद्र प्रसाद जी को झारखंड प्रदेश के ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता बनाए जाने पर पटेल महापरिवार के सभी साथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सभी ने उन्हें मिठा खिलाकर सम्मानित किया।



सभी वक्ताओं ने उनके राजनीति जीवन में उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद दिया।

श्री धर्मेन्द्र प्रसाद जी ने पटेल महापरिवार के सदस्यों का आभार जताते हुए उन्होंने अपने वक्तव्य में पिछड़े वर्ग को प्रदेश में नयी पहचान दिलाने कि बात कही। पिछड़े वर्गों को राज्य में हक औरu अधिकार दिलाने कि बातें कही।

पटेल समाज के सभी वक्ताओं ने आगामी विधानसभा पश्चिम से उन्हें चुनाव लडने पर विशेष बल दिया। चुनाव लडने पर पूरा पटेल समाज इन्हें मजबूती से जीत दिलाने का भरोसा दिया एवं इनके साथ खड़ा रहेंगे।

मौके पर पटेल महापरिवार के अध्यक्ष श्री धर्मवीर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र सिन्हा महामंत्री संजीव सिन्हा, जदयू के जिला अध्यक्ष श्री विश्राम प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद, सत्येंद्र चौधरी, जवाहरलाल, वृन्द कुमार सिंह प्रवीण कुमार, राजकुमार राय, संतोष कुमार, शैलेश सिंह, शम्भू शरण, अविनाश सिंह, विजय कुमार, संजय सिंह एवं अन्य लोग शामिल हुए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now