---Advertisement---

पीएम मोदी का झारखंड दौरा: रांची से हजारीबाग तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

On: October 1, 2024 5:30 PM
---Advertisement---

रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अक्टूबर को झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। उनके दौरे को लेकर रांची एयरपोर्ट से लेकर हजारीबाग तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हजारीबाग में तीन हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे। साथ ही सात एसपी, 45 डीएसपी, 100 इंस्पेक्टर और 400 सब इंस्पेक्टर भी तैनात किए जाएंगे।

इसके अलावा रैप की दो कंपनी को भी लगाया गया है। एडीजी अभियान लगातार सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। साथ ही एसपीजी के अधिकारी सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

-1:10 बजे विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग।

-1:30 बजे हजारीबाग के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना।

-1:55 बजे हजारीबाग में जेपीए हेलीपैड पर लैंडिंग।

-2:00 बजे विनोवा भावे विवि में सरकारी कार्यक्रम।

-2:45 बजे मटवारी कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना।

-5:05 बजे हेलीपैड से रांची के लिए रवाना।

-5:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आगमन।

-5:45 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड में निर्भया कांड जैसी दरिंदगी: दांत तोड़े, गुप्तांग में डाली लकड़ी…चारों ओर खून ही खून…, 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या

रामनवमी: झारखंड हाई अलर्ट पर, संवेदनशील हजारीबाग व जमशेदपुर में यह है दुरुस्त व्यवस्था

हजारीबाग: लापता नाबालिग लड़की का शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका; पत्थर से कूचा चेहरा

हजारीबाग:किसी बड़े कांड को अंजाम देने की तैयारी में लगे 8 टीएसपीसी उग्रवादी पुलिस के शिकंजे में

झारखंड: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर बुलडोजर से ध्वस्त, भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच खाली कराई गई खनन क्षेत्र की जमीन

हजारीबाग में अपराधियों का तांडव, छर्री लदे हाइवा को किया आग के हवाले