---Advertisement---

सुकमा में इनामी सहित 10 नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: May 21, 2024 11:15 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने एक इनामी माओवादी समेत 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में दुलेड़ गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।

इनामी नक्सली माड़वी बुस्का आरपीसी मिलिशिया कमांडर है, जिस पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित है। रविवार को जिला बल, डीआरजी, कोबरा 204, 206 व 208वीं बटालियन की संयुक्त पार्टी दुलेड़, बोट्टेतोंग, रासापल्ली, पीनाचंदा, ईरापल्ली, मेट्टामुड़ेम व आस-पास क्षेत्र में रवाना हुई थी। दुलेड़ गांव के पास जंगल में सादे कपड़ों में कुछ संदिग्धों को जवानों ने पकड़ा और उनसे पूछताछ की। उन्होंने नक्सली संगठन के लिए काम करने की बात कही। पुलिस ने माड़वी बुस्का, माड़वी जोगा, पदाम जोगा, सोड़ी मूड़ा, मड़कम हिंगा, सोड़ी गंगा, माड़वी हुंगा, वेट्‌टी हुंगा, मड़कम नंदा और मड़कम देवा को पकड़ा है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now