---Advertisement---

रांची में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

On: March 12, 2026 10:22 PM
---Advertisement---

रांची: राजधानी रांची में अपराध की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहर के कांके इलाके में एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और लोग सहमे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक यह वारदात कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू स्थित ऊपर टोला में हुई। यहां अज्ञात अपराधियों ने 70 वर्षीय राजेंद्र मुंडा को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कांके थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे जमीन से जुड़ा विवाद कारण हो सकता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक राजेंद्र मुंडा का कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी मामले को लेकर इलाके में तनाव और मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। इसी वजह से पुलिस इस एंगल को गंभीरता से खंगाल रही है।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या के पीछे की असली वजह सामने लाई जाएगी और दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now