गिरीडीह

गिरिडीह: डीसी ऑफिस में शराब के नशे में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, थाना प्रभारी से भी उलझा

ख़बर को शेयर करें

गिरिडीह: सोमवार को गिरिडीह समाहरणालय में पूरा हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पुलिस का जवान गमछा लहराते हुए हुए पत्रकारों से फोटो खींचने की जिद्द करता रहा। इस दौरान वहां मौजूद थाना प्रभारी उसे भी वो उलझ गया और अपने साथी पुलिसकर्मियों की बात भी सुनने को तैयार नहीं हुआ।

दरअसल, पूरा मामला उस समय का है जब उपायुक्त कार्यालय में बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तानियों को झारखंड से बाहर करने के संबंध में ज्ञापन देने पहुंचा था। उसी समय एक पुलिस जवान जिसपर आरोप लगाया गया कि वो शराब के नशे में था, वो डीसी के चैंबर के पास हंगामा करने लगा। चिल्लाते हुए वो पत्रकारों से अपनी तस्वीर खींचने की मांग करते हुए कहा रहा था कि लो मेरी फोटो लो।

इस दौरान वहां मौजूद मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने उसे शांत कराने की कोशिश और उसे बाहर निकलने को कहा। लेकिन अपने वरीय अधिकारी की बात उस पुलिस जवान ने नहीं सुनी। किसी तरह से अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। बाद में जब उसे सहयोगी पुलिसकर्मियों ने गलती का एहसास कराया तो वो हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।