सिल्ली : महाशिवरात्रि को लेकर सिल्ली थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महाशिवरात्रि के दिन सुबह मंदिर में विशेष पूजा-पाठ व रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है।रात्रि में भव्य शिव बारात की झांकी निकाली जाएगी, जिसके बाद भक्तों के लिए जागरण कार्यक्रम आयोजित होगा। सभी धार्मिक आयोजनों को विधि-पूर्वक संपन्न कराने तथा शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रशासन, मीडिया प्रतिनिधि, समाजसेवी व स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।आयोजन को आकर्षक व सफल बनाने हेतु प्रशासनिक टीम, मीडिया प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय श्रद्धालु मिलकर तैयारियों में जुटे हुए हैं।
सिल्ली थाना में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर










