---Advertisement---

राहे में मजदूर दिवस पर निकाला गया  जुलूस, मोदी सरकार को हराने का किया आव्हान

On: May 1, 2024 2:50 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची: बुधवार को अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर राहे  भगतसिंह चौंक से नेताजी चौंक तक जुलूस निकाला गया। म‌ई दिवस अमर रहे, मजदूरों के 8 धंटे काम की रक्षा करना होगा, श्रम कानूनों में संशोधन रद्द करो, किसानों के फसलों के लिए एम एस पी के साथ विश्वासघात क्यों जबाब दो, मनरेगा में 200 दिन काम एवं 600 रु मजदूरी देना होगा, मजदूर विरोधी मोदी सरकार को परास्त करो आदि नारे लग रहे थे।

मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने ‌म‌ई दिवस पर विस्तृत रूप में चर्चा करते हुए कहा मजदूरों के लिए 8 धंटे काम की एतिहासिक जीत एवं मजदूरों के संघर्ष  को  म‌ई दिवस के रूप में सदैव याद रखा जाएगा। मोदी सरकार द्वारा 12 घंटे काम के प्रस्ताव आन्दोलन के कारण रद्द करना पड़ा एवं 4 लेवर कोड के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन जारी है। मजदूर विरोधी मोदी सरकार को परास्त करने का आव्हान किया गया।

इस अवसर पर शोभा राम महतो, जयपाल मुंडा, राजकिशोर मुंडा,उर्जला कुमारी,घनेशयाम मुंडा,खेदन पातर, संजीव महतो,मदन मुंडा,भादो लोहरा,जगत महतो, राजकुमार हरिजन, शांति महतो, सदानंद महतो,रुसी मुंडा, नवोकृण अहिर,जगन्नाथ मुंडा, संदीप अहिर,जयराम मुंडा,बीबी देवी, गंगामनी देवी, दशमी देवी, पिंकी कुमारी, अर्जुन हरिजन,सोमा मुंडा, कनक मुंडा, सीतानाथ महतो, नवमी देवी, रमेश महंतों, अनिल मुखियार, राजकिशोर मुंडा आदि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now