---Advertisement---

रेलवे सुरक्षा बल मुरी ने 200 पीस अवैध देसी शराब किया जप्त

On: May 29, 2024 1:39 AM
---Advertisement---

मुरी:– रेलवे सुरक्षा बल मुरी ने मंगलवार के दिन ट्रेन संख्या 18626 हटिया पूर्णिया कोसी एक्सप्रेस ट्रेन से गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल (रांची)की फ्लाइंग टीम और रेलवे सुरक्षा बल मुरी पोस्ट की टीम द्वारा संयुक्त रूप से ऑपरेशन सतर्क के तहत मुरी स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रेन के जनरल डिब्बा में दो सफेद बोरा देखा गया। जब बोरा को खोलकर निरीक्षण किया गया तो उसमें तूफानी किक नाम का अवैध 200 पीस 180 एम एल का देसी शराब पाया गया। जिसकी कीमत ₹8000 आँकी गई। ट्रेन में उपस्थित लोगों से बोरा के बारे में पूछताछ किया गया परंतु बोरा किस यात्री का है पता नहीं चल पाया। तत्पश्चात दोनों अवैध शराब से भरे बोरे को प्लेटफार्म संख्या एक पर पुराना माल गोदाम के समीप ट्रेन से उतार कर आरपीएफ के अवर निरीक्षक बसंत मल्लिक के द्वारा जप्त कर थाना लाया गया एवं मध्, निषेध एवं उत्पाद विभाग को कानूनी प्रक्रिया हेतु सूचित किया गया। मौके पर सहायक अवर निरीक्षक अजीत कुमार,आरक्षी एम एस मुंडा, रांची फ्लाइंग टीम के हेमंत, प्रदीप, डी के जीतरवाल मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now