---Advertisement---

रामनवमी जुलूस को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया जाए : विधायक

On: March 21, 2025 5:34 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का 15वां दिन कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए रहा, जिसमें विभिन्न विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और मांगों को सदन में उठाया। शून्य काल की कार्यवाही के दौरान हजारीबाग से बीजेपी विधायक प्रदीप प्रसाद ने रामनवमी जुलूस को लेकर एक अहम मुद्दा उठाया। विधायक ने बताया कि हजारीबाग रामनवमी का जुलूस देश और दुनिया में अपनी खास पहचान रखता है, इस जुलूस में हर साल चार लाख से अधिक लोग जिनमें देश-विदेश के राम भक्त शामिल होते हैं एकत्रित होते हैं। उन्होंने कहा कि यह जुलूस न केवल धार्मिक महत्व रखता है बल्कि स्थानीय समाज और संस्कृति को भी एकता और भाईचारे के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत करता है।

प्रदीप प्रसाद ने यह भी बताया कि प्रशासन की तरफ से इस जुलूस के दौरान डीजे बजाने की अनुमति देने में बड़ी समस्याएं आती हैं, उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अन्य त्योहारों जैसे सरहुल और करम पूजा के दौरान डीजे बजाने की अनुमति आराम से मिल जाती है लेकिन रामनवमी के जुलूस में इस पर लगातार परेशानी होती है। उनका कहना था कि रामनवमी जुलूस में आने वाले श्रद्धालु और भक्त इस परेशानी से परेशान होते हैं और यह उनके धार्मिक उत्साह को भी प्रभावित करता है।

इस मुद्दे को उठाते हुए विधायक प्रदीप प्रसाद ने सरकार से अनुरोध किया कि हजारीबाग रामनवमी जुलूस को एक राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया जाए, उन्होंने कहा कि अगर इसे राजकीय महोत्सव का दर्जा मिल जाता है तो न केवल प्रशासन की तरफ से बेहतर सहयोग मिलेगा बल्कि यह आयोजन और भी धूमधाम से आयोजित किया जा सकेगा जिससे लाखों राम भक्त इस धार्मिक पर्व को और अधिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मना सकेंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी पर झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य का तीखा हमला, बोले चुनाव प्रभावित करने के लिए मीट भात और बांटें पैसे

समाजसेवी शैलेंद्र सिंह और पसस सुनील गुप्ता ने मंत्री दीपिका सिंह पांडे को किया सम्मानित, 2 मार्च को समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जामताड़ा: चाय नाश्ते की दुकान में युवक के मुंह में नकाबपोश अपराधियों ने तीन गोली मारी, मौत, मची सनसनी

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे