---Advertisement---

रमना: जिप अध्यक्ष ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

On: January 3, 2025 12:50 PM
---Advertisement---


रोहित रंजन

मना (गढ़वा): रमना प्रखंड के सिलिदाग पंचायत में जिप अध्यक्ष शांति देवी मुखिया अनिता देवी ने गरीब,असहाय जरूरतमंद के बीच कंबल वितरण गुरुवार को किया गया.इस अवसर पर जिप अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि सूबे में राज्य सरकार के द्वारा गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिसे जन जन तक पहुंचाते हुए लाभ लेने के जरूरत है। उ

न्होंने कहा कि इसी कड़ी में कड़ाके की ठंड को देखते हुए पूरे जिले में कंबल का वितरण किया जा रहा है. मुखिया अनीता देवी ने कहा कि इस कड़ाके के ठंड में कई ऐसे लोग हैं जिनके पास ठंड से बचने के लिए पर्याप्त साधन नहीं है. ऐसे लोगों के बीच इस कंबल के वितरण से उन्हें ठंड से राहत मिलेगी. और उन्होंने ये भी कहा कि ठंड को देखते हुए कंबल वितरण का कार्य आगे भी जारी रहेगा.

मौके पर बीडीसी शांति देवी,वार्ड सदस्य सुनीता देवी, सोनम देवी, कुंती देवी, कांति देवी, आनंद कुमार, पुष्पा देवी, एवं सविता देवी सहित ग्रामीण जनता उपस्थित थे. रमना मुखिया दुलारी देवी ने भी 150 कंबल का वितरण किया.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now