झारखंड

रामगढ़ के नेमरा गांव पहुंचे रामाशीष यादव, दिवंगत शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि  

रामगढ़: यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता रामाशीष यादव ने रामगढ जिले के नेमरा गांव में पहुंचकर झारखंड राज्य के शिल्पकार एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय दिशोम गुरू शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

रामाशीष यादव ने उनके पुत्र तथा वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर आदरणीय दिशोम गुरू शिबू सोरेन जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके त्याग,संघर्ष और जन सेवा को नमन किया। श्री यादव ने कहा कि दिशोम गुरूजी का संपूर्ण जीवन समाज और झारखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। उनके योगदान को झारखंड की जनता हमेशा याद रखेगी।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।