---Advertisement---

रांची: पेट्रोलियम पदार्थों में मिलावट एवं अवैध भण्डारण करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई; 4200 लीटर पेट्रोल, 250 लीटर डीजल व 13 लीटर स्प्रिट बरामद

On: January 11, 2025 9:41 PM
---Advertisement---

रांची: पेट्रोलियम पदार्थों में मिलावट एवं अवैध भण्डारण करनेवालों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गयी है। इस संबंध में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री को गुप्त सूचना मिली थी कि बालालौंग के पास पेट्रोलियम पदार्थाें की वाहनों से चोरी कर मिलावट और अवैध भण्डारण किया जा रहा है।

दल-बल के साथ जांच करने पहुंची जिला प्रशासन की टीम

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर दल-बल के साथ जिला प्रशासन की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची। जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची श्री प्रदीप भगत एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, नगड़ी ने जांच के दौरान मिलावट एवं अवैध भण्डारण की सूचना को सही पाया। टीम द्वारा 4200 लीटर पेट्रोल, 250 लीटर डीजल एवं लगभग 13 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया।

आरोपियों के खिलाफ एफआईआर  दर्ज

पेट्रोलियम पदार्थों में मिलावट एवं अवैध भण्डारण के आरोप में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। मोसाहिद मंसूरी एवं तौसिफ रजा के खिलाफ विधानसभा थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now