---Advertisement---

रांची: डॉ राजकुमार ने रिम्स निदेशक का पदभार संभाला

On: April 29, 2025 4:45 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर बतौर रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार ने मंगलवार 29 अप्रैल को कार्यभार संभाला। इस दौरान डॉ. राजकुमार एक्शन मोड में दिखे. पहले ही दिन रिम्स के फैकल्टी प्रमोशन के अटके मामले सहित रिम्स से जुड़े अन्य मामलों पर उन्होंने अहम निर्णय लिए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ इरफान अंसारी ने डॉ राजकुमार को रिम्स निदेशक पद से हटा दिया था और उनकी जगह डॉ शशिबाला सिंह को प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया था। इस फैसले के खिलाफ डॉ राजकुमार ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। डॉ राजकुमार की याचिका पर 28 अप्रैल को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगाते हुए डॉ राजकुमार को निदेशक पद पर बहाल कर दिया। इसके साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने मामले की अगली विस्तृत सुनवाई के लिए 6 मई की तारीख तय की है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें