रांची: मांडर पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर मांडर थाना क्षेत्र से एक अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है और उसकी निशानदेही पर एक देशी पिस्तौल बरामद की गई। अपराधी की पहचान अघनु पहान, पिता मंगरू पहान ग्राम चटवल थाना मांडर के रूप में हुई है। गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध चान्हो थाना और भंडारा थाना में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।