---Advertisement---

रांची: 2 अक्टूबर को होगी चुनाव क्विज़-2024 की ऑनलाइन परीक्षा

On: September 29, 2024 3:35 PM
---Advertisement---

रांची: झारखण्ड राज्य के लिए “चुनाव क्विज़ – 2024” की ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन स्थानीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा 29 सितम्बर को किया गया था।  यह परीक्षा पंजीकृत प्रतिभागियों के लिए प्रातः 9 से 9:30 बजे के मध्य लॉगिन के साथ प्रारम्भ होनी थी। लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के कारण कई प्रतिभागियों को लॉगिन में कठिनाईयां आईं जिस कारण वे अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर सके। हालांकि बाद में तकनीकी कमी को दूर कर लिया गया लेकिन तब तक कई प्रतिभागी अपनी परीक्षा पूरी करने से वंचित रह गए।

इसके दृष्टिगत  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने “चुनाव क्विज़ – 2024” की ऑनलाइन परीक्षा का पुनः आयोजन 2 अक्टूबर को कराने का निर्णय लिया है, ताकि सभी प्रतिभागियों को समान अवसर प्राप्त हो सके। 

पुनः होने वाले इस परीक्षा के लिए लॉगिन 2 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से 11 बजे के मध्य किया जा सकेगा।  लॉगिन  के उपरांत परीक्षा पूरी करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। पंजीकृत प्रतिभागियों द्वारा यह परीक्षा लैपटॉप, डेस्कटॉप कंप्यूटर या मोबाइल किसी भी माध्यम से दी जा सकती है। 29 सितम्बर की “चुनाव क्विज़ – 2024” की ऑनलाइन परीक्षा पुनर्परीक्षा के कारण निरस्त की गई है। 

2 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा का परिणाम उसी दिन शाम 7 बजे क्विज वेबसाइट https://jharkhand.indiaelectionsquiz.com/ पर अपलोड कर दिया जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now