---Advertisement---

रांची: बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने मशक्कत के बाद बचाई जान

On: February 19, 2026 12:54 PM
---Advertisement---

रांची: राजधानी रांची के में बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत एदलहातु इलाके में गुरुवार को बच्चा चोरी की अफवाह ने हिंसक रूप ले लिया। अफवाह के बाद उग्र भीड़ ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को पकड़कर बेरहमी से पीट दिया। हालांकि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दो महिलाएं और एक पुरुष ऑटो रिक्शा से एक बच्चे को लेकर जा रहे थे। इसी दौरान बच्चा रोने लगा, जिससे आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। देखते ही देखते यह चर्चा फैल गई कि बच्चे की चोरी कर ली गई है। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और बिना सच्चाई जाने ऑटो सवार तीनों को पकड़ लिया गया।

भीड़ ने तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बरियातू थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद तीनों को भीड़ से छुड़ाया। पुलिस ने तीनों को सुरक्षित थाने ले जाकर रखा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चा चोरी का मामला वास्तविक था या महज अफवाह। पूरे मामले की जांच की जा रही है। तीनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now