

गुमला: गुमला में एक विधवा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गुमला महिला थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी लाल बिहारी गोप को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने बताया है कि दो महिने पहले उसके एक अनजान नंबर से कॉल आया था। जिसके बाद बार-बार उस नंबर से कॉल आने लगा। इसके बाद हम दोनों में बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगी तो मैंने लाल बिहारी को बताया कि मेरे पति का निधन हो गया है और मैं किसी तरह से अपने दो बच्चों को पाल रही हूं। इस पर लाल बिहारी ने कहा कि मैं तुम्हारे दोनों बच्चों का किसी स्कूल में एडमिशन करा दूंगा। मेरी बहुत जान पहचान है।
संबंधित समाचार
Vishwajeet
September 9, 2026







