---Advertisement---

कच्ची एवं जर्जर सड़क कर रहा दुर्घटना को आमंत्रित

On: May 22, 2024 3:29 AM
---Advertisement---

दिनेश बनर्जी

मुरी:- रांची जिला के मुरी ओ पी क्षेत्र अंतर्गत मुरी मे हिंडालको कंपनी अवस्थित है जो करीब 75 वर्ष से कार्यरत है। लेकिन मुरी फैक्ट्री मोड़ से हिंडालको कंपनी के मुख्य द्वार तक आने जाने वाली कच्ची सडक की हालत काफी ख़राब एवं काफ़ी जर्ज़र हालत मे है। जिस पर प्रायः दिन सैकड़ो की संख्या मे भारी वाहन का आवागमन लगा रहता है।

उसी सडक पर कंपनी के समीप मुरी ओपी अवस्थित है जहां उस क्षेत्र के ग्रामीणों का लगातार आना जाना लगा रहता है। थाना प्रभारी कुंदन कुमार के द्वारा बताया गया की आये दिन ग्रामीणों द्वारा शिकायत की जाती है की उक्त आने जाने वाले सडक से थाना आने के दौरान काफी मुसीबतो का सामना करना पड़ता है आने जाने के क्रम मे भारी वाहन जर्ज़र रोड से होकर गुजरती है जिससे आम ग्रामीणों के साथ कभी भी किसी बड़ी घटना को होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। उसी रास्ते पर हिंडालको कंपनी का लाल मिट्टी काफी मात्रा मे पड़ा हुआ है जो वाहन के आने जाने के क्रम मे उड़ता है जो आम ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। जिसके कारण निकट भविष्य मे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।ग्रामीणों के बातो को ध्यान मे रखते हुए थाना प्रभारी द्वारा कम्पनी के प्लांट प्रबंधक एवं एच आर हेड को इस सम्बन्ध मे ध्यान आकर्षित करते हुए एक प्रतिवेदन सौपा गया है ताकि इस समस्या का निदान किया जा सके ताकि थाना आने जाने वाले आम नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या ना हो।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now