संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा-2023 को लेकर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक
रांची: संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित की जाने वाली COMBINED RECRUITMENT ( RT-XIV, XV, XVI) TESTS, 2023 के सम्बन्ध में आज दिनांक- 03-10-2023 को दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त श्री मनोज कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा, आयुक्त के सचिव श्री जुल्फिकार अली, वरीय पुलिस अधीक्षक, सिटी एसपी, रांची एवं केन्द्राधीक्षकों सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।
दिनांक- 07-10-2023 एवं 08-10-2023, दो दिन परीक्षाएं होंगी आयोजित
COMBINED RECRUITMENT (RT-XIV, XV, XVI) TESTS, 2023 राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौ सेना अकादमी परीक्षा (I) एवं सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (I) 2023 दिनांक 07-10-2023,एवं दिनांक- 08-10-2023 को निर्धारित है। परीक्षा के सफल आयोजन हेतु कुल 08 परीक्षा उप केन्द्र बनाएं गए है। दिनांक- 07-10-2023 को COMBINED RECRUITMENT (XIV-21) की परीक्षा क्रमशः 01 (एक), 01 (एक) परीक्षा उप केन्द्र पर द्वितीय पाली 02.00 अप० बजे अपराह्न से 4.00 अप० तक आयोजित की जायेगी।
परीक्षा में कुल 5324 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित

