---Advertisement---

कर्रा-तोरपा की चकाचक मुख्य सड़क पर खर्च हो रहे 22 करोड़, अन्य खस्ताहाल सड़कों पर पथ निर्माण विभाग मौन

On: December 1, 2023 3:23 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

खूंटी:- जिले में कर्रा से तोरपा की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य पांच वर्ष पहले हुआ और सड़क चकाचक है। लेकिन खूंटी में पथ निर्माण विभाग पहले से बनी सड़क का निर्माण करवा रही है। जिले के कई ऐसी सड़कें हैं जो खस्ताहाल में है लेकिन उन सड़कों को बनवाने में विभाग कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। आखिर ऐसा क्यों है, इसको लेकर ग्रामीण सड़क निर्माण पर सवाल उठाने लगे हैं। इस पर पथ निर्माण विभाग ने बताया कि पांच वर्ष बाद सड़क का सरफेस रिन्यूवल कराया जाता है और उसी के तहत सड़क की मरम्मती का कार्य कराया जा रहा है।

लोगों का कहना है कि टूटी सड़कों का पहले निर्माण होना चाहिए था न कि जो पहले से मजबूत बनी और चकाचक सड़क है उसे ठीक करने की क्या जरूरत आन पड़ी। सड़क किनारे रहने वाले ग्रामीणों ने कहा कि विभाग सरकारी पैसों का दुरुपयोग कर रहा है जो गलत है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा