---Advertisement---

संत माईकल +2 स्कूल मुरी में कक्षा दसवीं एवम् बारहवीं का परिणाम शत् प्रतिशत रहा

On: May 14, 2024 2:54 AM
---Advertisement---

सिल्ली : सी. बी. एस. ई. बोर्ड परीक्षा कक्षा दसवीं एवम् बारहवीं का परिणाम दिनांक 13/05/24 को घोषित किया गया। जिसमें संत माईकल +2 स्कूल का रिजल्ट शत् प्रतिशत रहा। जिसमे कक्षा बारहवी की संगीता कुमारी 97% प्रतिशत एवम् कक्षा दशवी के सूरज कुमार 94.4 % प्रतिशत लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय के टॉपर बने। वही कक्षा बारहवी की अंजली रॉय 96.6%, अंकिता दत्ता 87.2%, पूजा कुमारी 72%, आरुषी कुमारी एवम् शिखा कुमारी 71% अंक प्राप्त किए। कक्षा दशवी की आयुषी कुमारी 92%, शुभम चौधरी 91.2%, संचाली भगत 91%, सुभोजित घोष 90.4% मोहित कुमार राज 89%, अक्षिता आनंद एवम् उदय चौधरी 88% अंक प्राप्त किए। विद्यालय के निदेशक श्री राकेश कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए सभी शिक्षको एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने ये भी कहा कि ये परिणाम विद्यार्थीयो की कड़ी मेहनत का ही फल है साथ ही उन्होने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के सभी शिक्षको को भी दिया जिसके अंतर्गत विद्यार्थियो ने गुणवता शिक्षा प्राप्त करके इस मुकाम को हासिल किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रूपेश कुमार ने शिक्षको एवं विद्यार्थीयो की बधाई के साथ विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिए उन्होंने उन सभी अभिभावकगण की धन्यवाद दिए जिन्होंने विद्यालय के प्रति भरोसा जताया। विद्यालय के प्राचार्य श्री सि. एल. प्रजापति ने कहा कि इतनी बड़ी सफलता के लिए सभी शिक्षको का आभार व्यक्त किए एवं सभी विद्यार्थियो को शुभकामनाए दी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now