---Advertisement---

बिहार से गिरफ्तार किया गया झारखंड का कुख्यात डकैत सरफुद्दीन मियां, पुलिस ने जंगल से दबोचा

On: March 1, 2025 9:39 AM
---Advertisement---

बांका: झारखंड के कुख्यात डकैत सरफुद्दीन मियां को आनंदपुर पुलिस ने बिहार के बांका के जंगली इलाके से गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में डकैती और लूटपाट के कई केस दर्ज है। आनंदपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने उसे पहाड़ नाथ शिव मंदिर के जंगलों से धर दबोचा। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई डकैतियों का पर्दाफाश होने के आसार हैं। पुलिस के अनुसार सरफुद्दीन मियां देवघर थाना क्षेत्र समेत झारखंड के अलग-अलग इलाकों में 6 डकैती और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रहा था, लेकिन सरफुद्दीन मियां के पकड़े जाने से इलाके में डकैती और लूटपाट की घटनाओं पर रोक लगने की उम्मीद है। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे देवघर कोर्ट भेज दिया गया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके अन्य साथियों और अपराधियों के गुट का खुलासा किया जा सके।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

हिमांशु सिंह की मौत के बाद बवाल, पुलिस टारगेट पर, उग्र लोगों ने सिटी एसपी के कार का शीशा तोड़ा

पलामू: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,10 दिनों में पांच लोगों की मौत से हड़कंप

जमशेदपुर: चाकू बाजी में घायल हिमांशु की मौत,भड़के लोगों का सड़क जाम,पुलिस पर सवाल!

रंका:डॉ असजद घर घर जाकर पिला रहे हैं बच्चों को पोलियो की दवा और कर रहे हैं जागरूक

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त गंभीर,निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई

आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी में जगन्नाथ प्रभु,माता शुभद्रा,बलभद्र प्रभु,सुदर्शन, माता लक्ष्मी जी का विधि पूर्व देव आसन्न पूजा संपन्न